CM Bhajan Lal On Population Growth: कई अहम मानकों पर दुनिया में अव्वल बनने के लिए भारत भले लंबे समय से जूझ रहा हो लेकिन आबादी के मामले में हम नबंर एक बन चुके हैं। आजादी के बाद से हमारी आबादी में काफी बड़ा उछाल आया है। पिछले कुछ दशकों में तो एक विकराल चिंता बन चुकी है। सरकारों ने अपने-अपने ढंग से लगाम की कोशिश की लेकिन आबादी बेलगाम ही रही। पीएम मोदी लाल किले से इस पर फिक्र जता चुके। तो अब सीएम भजनलाल ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने खासतौर पर एक वर्ग विशेष का जिक्र किया। कहा- जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी का साथ होना चाहिए, लेकिन एक श्रेणी है, उसमें कोई अंतर नहीं आ रहा है। आंकड़े देकर भी बताया कि किस तरह अकेले राजस्थान की आबादी आठ करोड़ पार कर गई है। अब ये मुद्दा सामाजिक, नीतिगत है लेकिन सियासत इस पर भी बेलगाम रही है, जो भजनलाल के बयान के बाद भी देखने को मिल रही है।