वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का नया सीसीटीवी फुटेज और कमरे की तस्वीरें सामने आई हैं.वीडियो में साधक को खून से लथपथ हालत में छत से कूदते देखा जा रहा है, जिससे आत्महत्या की थ्योरी को बल मिला है, हालांकि परिवार जांच की मांग कर रहा है.पुलिस इस मामले में अब तक 85 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.