Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 से पहले बड़ा बदलाव! Reservation Lottery की नई तारीख घोषित ! Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब 23 और 24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। पहले यह प्रक्रिया 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 23 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी, जबकि 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच, वार्ड पंच और अन्य पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी। आखिर किस वर्ग के लिए कौन सी सीट आरक्षित होगी? पंचायत चुनाव का पूरा गणित कब और कैसे बदलेगा? जानिए इस रिपोर्ट में।