अजमेर के पुष्कर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ पर्यटकों से भरी एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उदयपुर के एक ही परिवार के 18 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।