Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के प्रभारी और वन मंत्री संजय शर्मा (Sanjay Sharma) एक बार फिर अपने तल्ख तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार मंत्री जी के गुस्से का शिकार कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि सुरक्षा में तैनात पुलिस का एक जवान हुआ है. दरअसल, वीआईपी (VIP) ड्यूटी और सरकारी गाड़ियों में ईंधन की फिजूलखर्ची को लेकर मंत्री संजय शर्मा ने ऑन-कैमरा एक कड़ा एक्शन लिया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. #viralvideo #petroldieselprice #trendingvideo #topnewstoday #latestnews #sanjaysharma