बाड़मेर से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं। भाटी ने बेनीवाल की मांगों का पुरजोर समर्थन किया है और सरकार से अपील की है कि साधु-संतों की आस्था और गौचर भूमि की रक्षा के लिए रीको को आवंटित जमीन को तुरंत निरस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 27 तारीख तक ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो आगामी स्थितियां विकट हो सकती हैं।