राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार से सक्रिय हो गया है। बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। खाकरा गांव की पुलिया पर पानी आने से एक दर्जन से अधिक गांवों का उपखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।