राजस्थान के झुंझुनू जिले के पचेरी कला थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ मंदिर जाने के लिए घर से निकली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही एक युवक राजेश ने अपनी मां के साथ मिलकर महिला को जबरन घर में खींच लिया और धारदार हथियार से उन पर वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.