राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र के सुचारू संचालन के लिए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम दलों के नेता शामिल हुए।