Rajasthan Mysterious Illness: सलूंबर जिले में एक बार फिर बीमार होने के बाद बच्चों की मौतों का मामला सामने आया है. जिले के लसाड़िया उपखंड के खजुरी पंचायत के कुंडा में एक दिन के अंदर दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि दोनों को उल्टी हुई और शरीर में अकड़न आई इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. जैसे ही मौत की खबर गांव और क्षेत्र में फैली हड़कंप मच गया. मौके पर सीएमएचओ, बीसीएमएचओ सहित मेडिकल की टीमें पहुंची. इसके बाद घर घर स्कैनिंग शुरू की गई. #LasadiyaNews #UdaipurNews #UnknownDisease #HealthAlert #BreakingNewsRajasthan #LasadiyaScare #UdaipurHealthDepartment #MedicalEmergency #RajasthanNews #VillageNews