Rajasthan SI Exam: राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 जो की आगामी 5और 6 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी इसको लेकर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी घोषणा की है. परीक्षा में पेपर लीक, ब्लूटूथ से नकल, डमी कैंडिडेट या किसी भी प्रकार की अनियमितता की सही सूचना देने वाले को ₹1,00,000 का इनाम दिया जाएगा. इसके लिए एसओजी ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया है, जिस पर मैसेज के जरिए सूचना दी जा सकती है. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. यह कदम परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों पर सख्ती से लगाम कसने के लिए उठाया गया है. #RajasthanPolice #SIExam2025 #SOGRajasthan #PaperLeakUpdate #RajasthanJobs #SOGHelpline #PoliceBharti2025 #AntiCheatingLaw #RajasthanNews #ExamAlert #rajasthannews #breakingnews