राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुशीलपुरा इलाके में गंदा पानी पीने को मजबूर जनता का धैर्य जवाब दे गया। स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा जब क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे, तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और एक महिला तो कांच के गिलास में सीवरेज का गंदा पानी लेकर आ गई।