पिछले 41 दिनों से जारी भैराणा धाम बचाओ आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। आज आयोजित महापंचायत में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खुद मैदान में उतरे। बेनीवाल ने प्रशासन और सरकार को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धाम की जमीन से रिको (RIICO) का प्रोजेक्ट नहीं हटाया गया, तो हजारों लोग जयपुर की ओर कूच करेंगे।