Rajasthan Politics: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा(Govind Singh Dotasra) ने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं कराए, जो संविधान और कानून का उल्लंघन है। इससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच रहा है।