राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 39 जिलों और 162 निकायों में बंपर वोटिंग हुई। कई जगह मतदान 80% के आसपास पहुंचा, लेकिन नागौर, कोटपुतली, ब्यावर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अलवर समेत कई इलाकों में विवाद और हंगामे की तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं फर्जी मतदान के आरोप लगे, कहीं पथराव और मारपीट हुई, तो कहीं चुनाव चिन्ह और मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने बाद में हालात पर काबू पाया। देखिए निकाय चुनाव के दौरान सामने आईं छह बड़ी तस्वीरें