दौसा में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा जुबानी हमला बोला। सीएम ने अपने दिल्ली दौरों और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हिसाब देते हुए विपक्ष के आरोपों की धज्जियां उड़ा दीं।