Rajasthan Politics: विधानसभा में गाय के मुद्दे पर बवाल! आपस में भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष | Latest

  • 8:50
  • प्रकाशित: फ़रवरी 17, 2026

राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhan Sabha) की कार्यवाही आज गाय के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गई। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सदन में गाय को 'राज्य माता' या राज्य पशु का दर्जा देने की पुरजोर मांग उठाई। हालांकि, सरकार की ओर से मंत्री जोगाराम पटेल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए जयपुर के हिंगोनिया और सोडाला मामले का जिक्र किया, जहाँ बछड़े का कटा हुआ सिर मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को बीजेपी विधायक का संरक्षण प्राप्त है। इस बात पर सदन में भारी गतिरोध पैदा हो गया। 

संबंधित वीडियो