सीकर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यमुना जल समझौते और कोचिंग नियंत्रण बिल को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने दावा किया कि यमुना जल समझौता केवल कागजों में है और अगले ढाई साल में भी शेखावाटी को एक बूंद पानी नहीं मिलेगा। उन्होंने बजट और डीपीआर (DPR) की अनुपलब्धता पर भी सवाल उठाए।