Rajasthan Bus Accident: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा क्षेत्र में शुक्रवार (6 फरवरी) शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अबापुरा के वडलीपाड़ा से सज्जनगढ़ के संदलई गांव लौट रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से 35 बाराती घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बारात सज्जनगढ़ के संदलई गांव से अबापुरा के खेड़ा वडलीपाड़ा गई थी. शाम करीब 6:30 बजे जब बारात वापस लौट रही थी, तभी घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर बस चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. #banswara #busaccident #banswaraaccident #rajasthanbusaccident #rajasthannews