Rajasthan SOG Action: राजस्थान में SOG की टीम ने वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसओजी ने पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है, इनमें से तीन MBBS डॉक्टर, दो सरकारी अध्यापक है तो वहीं एक संदिग्ध MBBS डॉक्टर है. SOG की टीम ने अंडमान, कोलकाता, जालोर, कोटा और जयपुर में दबिश देकर इन सभी को पकड़ा है. एसओजी के अनुसार, करीब 40 लाख अभ्यर्थियों के डाटाबेस और फोटोग्राफ देखकर इन आरोपियों को पकड़ा गया है.