सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए नगर निगमों और निकायों को आदेश जारी कर दिए हैं। राजधानी जयपुर में अकेले डेढ़ लाख से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। हेरिटेज नगर निगम ने अभी तक टेंडर भी जारी नहीं किया है, वहीं ग्रेटर नगर निगम में संसाधनों की कमी साफ नजर आ रही है। NDTV की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर स्ट्रीट डॉग्स के लिए बने शेल्टर होम्स का जायजा लिया।