राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए RGHS (Rajasthan Government Health Scheme) में अनियमितताएं बरतने वाले 69 फार्मा सेंटर्स को योजना से बाहर कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई से प्रदेश के फार्मासिस्टों में हड़कंप मच गया है।