Rajasthan News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के ख़ुलासे के बाद सालासर बीमा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर आरोप है कि बीमा कंपनियों के अधिकारियों या कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके फर्जी बीमा पॉलिसी जारी कर दी. कृषि विभाग के अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि 19 जून 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच फसल बीमा योजना से संबंधित प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं. आरोप है कि किसानों से नियमानुसार प्रीमियम राशि वसूली गई, लेकिन बीमा दावे की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई. कुछ मामलों में बिना वास्तविक नुकसान के क्लेम पास करने और कुछ में वास्तविक पात्र किसानों को लाभ से वंचित रखने के आरोप लगाए गए हैं. #salasar #salasarsbiinsurancescam #latestnews #kirodilalmeena #farmers #rajasthan