राजपुर घाटी के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर घायल हो गए. टक्कर मारकर भाग रही स्कॉर्पियो कलेक्ट्रेट सर्किल पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो लोग भी घायल हुए। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.