RPSC SI Recruitment 2025: एसआई भर्ती-2025 में एक बार फिर पेंच फंस गया है. दरअसल, अब आरपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट ने प्रार्थना पत्र दाखिल किया है. आरपीएससी ने कहा है कि इतने अभ्यर्थियों के फार्म भरवा कर परीक्षा करवाना संभव नहीं है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सी-भर्ती 2021 के अभ्यर्थियों को आयु में छूट देकर 2025 की भर्ती परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए थे. वे अभ्यर्थी जो आयु सीमा की वजह से भर्ती परीक्षा में फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें यह छूट दी गई है. हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया था कि इन अभ्यर्थियों के परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे. आगे की प्रक्रिया हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार होगी. #RPSC #SIRecruitment2025 #RajasthanPolice #RPSCUpdate #SIExamPostponed #rajasthan #supremecourtverdict #RPSCLatestNews #RajasthanJobs #PoliceBharti2025 #SIVacancyUpdate