क्या कभी आपने सुना है कि केवल मंदिर की राख लगाने और उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने से गंभीर त्वचा रोग और खांसी जैसी बीमारियाँ ठीक हो सकती हैं? राजसमंद जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित 'धोली धाटी माता मंदिर' में ऐसा ही चमत्कार होने का दावा किया जा रहा है।