उदयपुर से डूंगरपुर होते हुए असारवा (अहमदाबाद) के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। हाईस्पीड ट्रेन जब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से डूंगरपुर स्टेशन पहुंची तो यात्रियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्टेशन परिसर में वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष गूंज उठे। #Udaipur #Dungarpur #vandebharatexpress #rajkumarroat #rajasthannews