UGC Bill Protest: यूजीसी (UGC) बिल को लेकर चल रहे देशव्यापी घमासान के बीच आज का दिन बेहद निर्णायक है। आज सुप्रीम कोर्ट इस अहम मामले पर अपना फैसला सुनाने वाला है। इस फैसले से पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी हलचल देखी जा रही है। करणी सेना समेत तमाम सवर्ण समाज के लोग एकजुट होकर जयपुर में 'महापंचायत' कर रहे हैं। सवर्ण समाज ने इस बिल के विरोध में मोर्चा खोल दिया है और अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर टिकी हैं कि कोर्ट का फैसला किसके पक्ष में आता है। #SupremeCourtVerdict #UGCBill #KarniSena #JaipurMahapanchayat #SavarnaSamaj #BreakingNews #JaipurNews #SupremeCourt #ReservationNews #KarniSenaProtest #IndiaNews #UGCBillControversy