यूपीएससी (UPSC) रिजल्ट आने के बाद पूरे देश से कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राजस्थान के बानसूर क्षेत्र के नांगल भाव सिंह गाँव के निशांत कुमार ने तो हद ही पार कर दी। खुद को यूपीएससी में चयनित बताकर निशांत ने न केवल अपने गाँव और परिवार, बल्कि दिग्गज नेताओं और प्रशासन तक को गुमराह कर दिया।