राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक खतरनाक 'U-Turn' लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहाँ लोग गर्मी की आहट महसूस कर रहे थे, वहाँ अब फिर से कड़ाके की ठंड, कोहरा और अलाव का दौर लौट आया है।