राजस्थान का पूर्ण बजट बुधवार को पेश होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी इस बजट को पेश करेंगी। इस बजट से प्रदेश के हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें हैं। एनडीटीवी राजस्थान ने बजट से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं से बात की।