राजस्थान के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड का करीब 4 साल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. इजराइली महिला पर्यटक से अभद्र टिप्पणी करने वाले चारों मनचलों को पुलिस ने पहचान कर गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने माफी भी मांगी.कार्रवाई के बाद पीड़ित इजराइली महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राजस्थान पुलिस की सराहना करते हुए 'थैंक यू' कहा.