राजस्थान की 'पन्नाधाय बाल गोपाल योजना' इस समय सवालों के घेरे में है। जहाँ एक तरफ शिक्षा विभाग के आँकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश के स्कूलों को जरूरत का मात्र 41.9% दूध पाउडर ही मिल पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर राजस्थान की राजनीति गर्मा गई है।