सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज पूरा राजस्थान शिवमय हो गया है। 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से प्रदेश के सभी शिवालय गूंज उठे हैं। भरतपुर, चूरू, डीग और रींगस जैसे शहरों से आई तस्वीरों में श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास और उत्साह साफ झलक रहा है