Jaipur Crime: राजस्थान के जयपुर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के हरमाड़ा थाना इलाके में एक पड़ोसी महिला ने महज 4 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए आरोपी महिला ने मासूम के शव को कंबल में लपेटकर अपने ही घर के बॉक्स बेड के अंदर बंद कर दिया. इस खौफनाक हत्याकांड के बाद आरोपी महिला के सामने आवे के बाद परिजनों के होश उड़ गए.
खेलते-खेलते पड़ोस के घर गई थी मासूम
दिल दहला देने वाला यह मामला जिले के हरमाड़ा थाना क्षेत्र श्याम वाटिका का है. पुलिस के मुताबिक, यहां चार साल की मासूम बच्ची दोपहर के समय घर के पास खेलते हुए पड़ोस में रहने वाली महिला के घर चली गई थी. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की, जिसमें मासूम आरोपी महिला के घर के अंदर जाती हुई दिखाई दी.
बेड खोला तो उड़ गए पुलिस के होश
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जब परिवार आरोपी महिला के घर पहुंचे और बच्ची के बारे में पूछा, तो वह साफ मुकर गई. इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को डिटेन कर घर की जांच शुरू की. जांच के दौरान जैसे ही पुलिस ने कमरे में रखे महिला के बेड के बॉक्स को उठाया, तो वहां मौजूद हर शख्स का दिल दहला गया.बॉक्स के अंदर मासूम कंबल में लपटी हुई मृत मिली. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बच्ची की मौत दम घुटने के कारण हुई है.
चीख दबाने के लिए तेज की टीवी की आवाज
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी गुड़िया ने अपने घर में टीवी की आवाज तेज कर दी, ताकि बच्ची की चीख-पुकार किसी को सुनाई न दे. इसके बाद वह घर से बाहर निकल आई और बच्ची की मां के साथ मिलकर मासूम को ढूंढने का नाटक करती रही. ताकि किसी को उस पर जरा सा भी शक न हो.
विवाद और प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच
पुलिस के अनुसार , दोनों परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच लंबे समय से अच्छे संबंध थे. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों पड़ोसियों के बीच किसी विवाद और झगड़े की बातें भी सामने आ रही हैं. सूत्रों का कहना है कि आरोपी महिला पड़ोस में होने वाले विवादों से परेशान थी। पुलिस इस एंगल सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग की भी जांच की जा रही है .
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. चूंकि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की असली वजह का पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: नौकरी जाने से आहत नर्सिंग कर्मी ने दी थी जान, अब पत्नी को मिलेगी नौकरी-आवास, मुआवजा और पालनहार योजना का लाभ