विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2023

Video : पहले 6 फीट के ख़तरनाक सांप ने किया तोते का शिकार, फिर पिंजरे में फंस गई जान

कोटा में मंगलवार सुबह एक बार फिर छह फीट का कोबरा सांप देखने को मिला.इस बार कोबरा सांप कोटा राज परिवार की कोठी पर देखा गया. सांप यहां शिकार के लिए निकला था, मगर खुद फंस गया.

Video : पहले 6 फीट के ख़तरनाक सांप ने किया तोते का शिकार, फिर पिंजरे में फंस गई जान

बरसात का मौसम है, ऐसे में सांपों का निकलना आम है. सांप शहरों में, गलियों में और रास्ते में अपने भोजन की तलाश में निकल रहे हैं. अपना भोजन खोज रहे हैं, इसी क्रम में कई सांप फंस भी जा रहे हैं. अभी हाल ही में एक अनोखा मामला देखने को मिला. ये मामला कोटा का है. यहां एक सांप भोजन की तलाश में निकला. एक घर में जा पहुंचा. वहां पिंजरे में बंद एक तोते को अपना शिकार बनाया. दूसरे दिन सांप फिर आया और पिंजरा में फंस गया. लाख कोशिश करने के बाद वो बाहर नहीं निकल सका. ऐसे में लोगों ने सांप को बाहर निकालने में मदद की. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.


कोटा में मंगलवार सुबह एक बार फिर छह फीट का कोबरा सांप देखने को मिला.इस बार कोबरा सांप कोटा राज परिवार की कोठी पर देखा गया. सांप यहां शिकार के लिए निकला था, मगर खुद फंस गया. ऐसे में पर्यावरण प्रेमी और स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को इसकी सूचना दी गई. मौके पर गोविंद आए और सांप को बाहर निकाला.

कैसे हताश हो गया कोबरा  

करीब 6 फीट लंबे कोबरा को देखकर घरवालों के होश फाख्ता हो गए आसपास के लोग भी तोते के पिंजरे में कोबरे को कैद होते देखने के लिए पहुंचे. सांप 6 फीट लंबा होने के साथ-साथ काफी डरावना था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com