विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2023

बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है आम सा दिखने वाला ये बीज, जानें इसका इस्तेमाल

कद्दू के बीज को ज्यादतर लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन कद्दू के बीज में काफी पोषक तत्व होते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं. जो आपके बालों के लिए काफी फायदे पहुंचाते हैं.

बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है आम सा दिखने वाला ये बीज, जानें इसका इस्तेमाल

Special Seed: आपके आस-पास कई फलों और सब्जियों के बीज दिखते होंगे. वैसे तो आप इसे फेंक देते होंगे लेकिन कई फोलों और सब्जियों के बीज काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि, उसके सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी होनी बेहद जरूरी है. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) को ज्यादतर लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन कद्दू के बीज में काफी पोषक तत्व होते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं. इसके बीजों में क्यूकर्बिटेसिन एमिनो एसिड पाया जाता है जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. कद्दू के बीज में और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.

कद्दू के बीज में विटामिन ई और सी भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है. जो बालों के लिए बेहद जरूरी होती है. इससे बालों की मजबूती बढ़ती है. चलिए आपको बताते हैं कद्दू के बीज को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

कद्दू के बीज का तेल

कद्दू के बीज का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले इसके बीज को सुखा लें. इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाकर इसे पीस लें. अब एक पेस्ट तैयार हो जाएगा. इस पोस्ट को पैन गरम कर उसमें डालें और तब तक गरम करें जब तक की तेल पेस्ट से अलग हो जाए.  इसके बाद इसे साफ कंटेनर में छान लें. अब इस तेल को आप बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः सर्दियों में नहीं होती जॉगिंग, तेजी से बढ़ रहा है वजन? करें इस वेजिटेबल का सेवन, जल्द घटेगा मोटापा

कद्दू के बीज का हेयर मास्क

कद्दू के बीज से आप हेयर मास्क भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक कप कद्दू का बीज, एक बड़ा चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और आधा कप दही चाहिए. अब सबसे पहले कद्दू के बीज को पीस लें. फिर इसे दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसमें नारियल तेल और शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और आधे घंटे तक मसाज करें. उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और शैम्पू कर लें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com