विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2025

सेहत के लिए फायदेमंद है ये पौधा, र‍िसर्च में सामने आए चौंकाने वाले लाभ   

तुलसी हार्ट के खतरों को कम करता है. इसके अलावा ब्‍लड शुगर और तनाव को भी न‍ियंत्र‍ित करता है.  

सेहत के लिए फायदेमंद है ये पौधा, र‍िसर्च में सामने आए चौंकाने वाले लाभ   
तुलसी के पौधे का फाइल फोटो.

आज के समय में हर घर में पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद एक सामान्य पौधा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है? वैज्ञानिक शोध के अनुसार, यह पौधा न केवल वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर साबित हो सकता है.   हम बात कर रहे हैं तुलसी की, जिसे भारतीय आयुर्वेद में एक अमृत तुल्य पौधा माना गया है.  तुलसी के औषधीय गुणों पर कई शोध हुए हैं, और यह सिद्ध हुआ है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं. 

पाचन को बेहतर बनाता है तुलसी 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तुलसी के पत्तों में यूजेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं.  इसके अलावा, यह तनाव कम करने, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है.  तुलसी में मौजूद तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. 

रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मजबूत होती है 

तुलसी के पत्ते रोजाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है.  तुलसी का सेवन शरीर में कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे मानसिक तौर पर भी अच्छा महसूस होता है. 

तुलसी का रस बालों को मजबूत बनाता है 

शोध में पाया गया है कि तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को राहत मिलती है.  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित करते हैं.  तुलसी का रस त्वचा की समस्याओं को दूर करता है और बालों को मजबूत बनाता है. 

रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्‍ते चबाएं 

बताया जाता है कि तुलसी न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह एक वरदान है. रोज सुबह खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएं.  तुलसी की चाय बनाकर पिएं, यह तनाव को कम करती है.  तुलसी का काढ़ा बदलते मौसम में बीमारियों से बचाने में मददगार है. 

यह भी पढ़ें: जोधपुर AIIMS की नर्स‍िंग ऑफिसर ने ब्‍वॉयफ्रेंड से वीड‍ियो कॉल पर बात करते-करते क‍िया सुसाइड, पत‍ि से थी अनबन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com