रक्षाबंधन से पहले बाजारों में आई रौनक, नई डिजाइन की राखियों से सजी दुकानें, देखें तस्वीरें
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए जमकर भीड़ उमड़ी. अधिकांश दुकानों पर बिक्री के लिए राखियां नजर आईं.
-
रक्षाबंधन से पहले बाजारों में आई रौनक, नई डिजाइन की राखियों से सजी दुकानें, देखें तस्वीरेंसोमवार यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. जयपुर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए जमकर भीड़ उमड़ी. लोग मिठाई, राखी समेत अन्य चीजों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे.
-
रक्षाबंधन से पहले बाजारों में आई रौनक, नई डिजाइन की राखियों से सजी दुकानें, देखें तस्वीरेंइसके अलावा इस बार तमाम नए डिजाइनों के साथ साथ रुद्राक्ष, बेनटेन राखी, म्यूजिक वाली राखी, नग वाली राखी के साथ साथ क्रिस्टल राखी, चंदन राखी, लेडी जूडा, मोली कलावा, मोटू पतलू राखी, शिनचेन वाली राखी, छोटा भीम वाली राखी बाजार में उपलब्ध हैं.
-
रक्षाबंधन से पहले बाजारों में आई रौनक, नई डिजाइन की राखियों से सजी दुकानें, देखें तस्वीरेंरक्षाबंधन पर इस बार भजनलाल सरकार महिलाओं को रोडवेज बस में फ्री में सफर की सुविधा प्रदान कर रही है. यह सुविधा रविवार रात 12 बजे से सोमवार (19 अगस्त) रात 12 बजे तक रहेगी.