विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2023

ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बूंदी में पुलिस का बड़ा एक्‍शन, 213 आरोपी गिरफ्तारी

बूंदी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जिले के सभी थाना इलाकों में दबिश दी गई . इस दौरान पुलिस ने कुल 213 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बूंदी में पुलिस का बड़ा एक्‍शन, 213 आरोपी गिरफ्तारी
बूंदी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि जिले में अपराध में 11 फीसदी की कमी आई है.
बूंदी:

बूंदी पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिले के 19 पुलिस थानों ने विभिन्‍न स्‍थानों पर दबिश देकर दो सौ से ज्‍यादा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बूंदी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है. यादव ने बताया कि बूंदी पुलिस ने इस अभियान के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिसमें पुलिस के ढाई सौ से ज्‍यादा जवान और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था. उन्‍होंने बताया कि कई स्‍थानों पर दबिश दी गई और इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 

बूंदी पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि पुलिस ने जिले के सभी थाना इलाकों में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने कुल 213 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान बताया कि ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत लगातार पुलिस मुख्‍यालय के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. आज भी इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 213 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. 

बूंदी जिले में लगातार पुलिस की दबिश और आरोपियों की गिरफ्तारी से बदमाशों के हौसले पस्‍त हैं. पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई के चलते जिले में अपराधों में कमी देखने को मिली है. उन्‍होंने बताया कि जिले में अपराधों में 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. बूंदी पुलिस अपराधियों में भय और आमजन में विश्‍वास थीम पर लगातार कार्रवाई कर रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com