विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को किडनैप कर ले गए थे गुजरात

नाबालिग पीड़िता की किडनैपिंग और रेप मामले में पुलिस की गिरफ्त में आएं पांचों आरोपियों ने पीड़िता को बंदूक की नोंक पर किडनैप कर गुजरात लेकर गए थे, जहां मुख्य आरोपी अरविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के हाथ किडनैपिंग में इस्तेमाल बाइक भी लगी है. 

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को किडनैप कर ले गए थे गुजरात
पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग से रेप आरोपी

Kidnap And Rape Case: डूंगरपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़िता को किडनैप कर गुजरात ले गए थे, जहां उसके साथ मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त 2 बाइक को भी जब्त करने में सफलता पाई है.

नाबालिग पीड़िता की किडनैपिंग और रेप मामले में पुलिस की गिरफ्त में आएं पांचों आरोपियों ने पीड़िता को बंदूक की नोंक पर किडनैप कर गुजरात लेकर गए थे, जहां मुख्य आरोपी अरविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के हाथ किडनैपिंग में इस्तेमाल बाइक भी लगी है. 

पांचों आरोपियों ने 16 जनवरी को किया था पीड़िता का अपहरण

कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि गत 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज में बताया गया था कि 16 जनवरी की दोपहर के समय नाबालिग मजदूरी करने वाले परिजन को खाना देने के लिए आई, उसके बाद घर नहीं लौटी. पता चला कि आरोपी अरविंद पुत्र मोहन मनात निवासी टाड़ी ओबरी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता को भगा कर ले गए हैं.

किडनैप कर गुजरात ले गए, मुख्य आरोपी ने नाबालिग से किया रेप

पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग को किडनैप कर गुजरात ले गए थे, जहां उसके साथ रेप किया गया. मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का दस्तयाब कर लिया हैं. वही नाबालिग से रेप के आरोपी अरविंद मनात (18) समेत उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

अपहरण और रेप मामल में मुख्य आरोपी अरविंद मनात समते 4 गिरफ्तार

नाबालिक को किडनैप करने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद मनात और उसके दोस्तों क्रमशः विशाल (21) पुत्र राजू मनात मीणा, राजकुमार उर्फ रायफल (20) पुत्र मोहन मनात, हरीश (21) पुत्र नारायण मनात और दीपेश (20) पुत्र कालूराम मनात को गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ें-किडनैप के बाद नाबालिग साली के साथ कई बार किया दुष्कर्म, कोर्ट ने दोषी जीजा को सुनाई 20 साल की सजा

शादी में आई नाबालिग का पहले किया अपहरण फिर दुष्कर्म, दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com