विज्ञापन

सांवलिया सेठ का भक्त चढ़ा गया 11 किलो की चांदी की 19 सिल्लियां, टूट चुका है चढ़ावे का रिकॉर्ड

सांवलिया सेठ के दरबार में 38 करोड़ के मासिक चढ़ावे का रिकॉर्ड बनने के अगले ही दिन एक खास चढ़ावा आया जिसकी चर्चा हो रही है.

सांवलिया सेठ का भक्त चढ़ा गया 11 किलो की चांदी की 19 सिल्लियां, टूट चुका है चढ़ावे का रिकॉर्ड
सांवलिया सेठ के मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं
NDTV

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दिनों दिन चढ़ावे में बढ़ोतरी होती जा रही है. एक दिन पहले ही यहां मासिक चढ़ावे का नया रिकॉर्ड बना था जिसमें 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए का चढ़ावा आया. साथ ही 1 किलो 148 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 103 किलो 497 ग्राम चांदी भी चढ़ावे में प्राप्त हुई. इस रिकॉर्डतोड़ चढ़ावे के अगले दिन दिन भंडार में और वृद्धि शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश का एक सांवलिया भक्त अपने आराध्य के दरबार में चांदी की 11 किलो की 29 सिल्लियां चढ़ा गया. इस चढ़ावे की बड़ी चर्चा हो रही है.

चरणों में किया अर्पण

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ से आए एक श्रद्धालु परिवार ने 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की 19 सिल्लियां भेंट की हैं. मौजूदा बाजार के अनुसार 19 चांदी की सिल्लियों की कीमत 26 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है.

चांदी की 11 सिल्लियों की कीमत 26 लाख रुपये आंकी गई है

चांदी की 11 सिल्लियों की कीमत 26 लाख रुपये आंकी गई है
Photo Credit: NDTV

चांदी की सिल्लियों को श्री सांवलिया सेठ के चरणों में अर्पित कर चांदी को कार्यालय में जमा करवाई गई. मंदिर मण्डल की ओर से श्रद्धालु को चांदी का वजन कर उसकी रसीद भी सौंपी गई.

सांवलिया सेठ के भक्त उनके दरबार में तरह-तरह की सोने और चांदी से निर्मित सामग्रियां भेंट करते हैं. कुछ दिन पहले ही एक भक्त ने 20 लाख रुपए की सोने की बांसुरी भगवान सांवरा सेठ को अर्पित की थी.

भक्तों के चढ़ाए सोना और चांदी की सामग्रियां

भक्तों के चढ़ाए सोना और चांदी की सामग्रियां
Photo Credit: NDTV

चढ़ावे का रिकॉर्ड

श्री सांवलिया सेठ के दरबार के मासिक दानपात्र की गिनती पूरी हो गई. इस बार रिकॉर्ड 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ. दानपात्र से 29.77 करोड़ रुपये करोड़ रुपये प्राप्त हुए. भक्तों ने दानराशि के अलावा स्वर्ण व रजत भी खासा चढ़ाया गया. करीब 1 किलो 138 ग्राम सोना, 103 किलो 497 ग्राम चांदी और 20 से अधिक देशों की विदेशी मुद्रा भी चढ़ावे में मिली.

ये भी पढ़ें-:
सांवलिया सेठ में रिकॉर्ड 38 करोड़ का चढ़ावा, दानपात्र में मिली 20 से अधिक देशों की करेंसी और 103 किलो चांदी

सांवलिया सेठ में भक्तों ने चढ़ाए ₹38 करोड़, 1 किलो सोना 100 किलो चांदी; जानिए क्या होगा रिकॉर्डतोड़ चढ़ावे का?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close