अजमेर में कथा के दौरान कथा वाचक किरीट भाई द्वारा बाबा श्याम के संबंध में कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक शब्दों से भक्तों में भारी नाराजगी है. विवाद इस कदर बढ़ा कि कथावाचक को टिप्पणी वापस लेनी पड़ी और उन्होंने श्याम भक्तों से माफी भी मांगी. विवाद के बाद बुधवार (22 जुलाई) को किरीट भाई खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर क्षमा याचना की.
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना आहत करना नहीं था. मंदिर में दर्शन के बाद किरीट भाई ने भक्तों से भी शांति बनाए रखने की अपील की. श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास सिंह चौहान ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है. सभी श्याम भक्तों से अपील है कि अब इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दें.

कथावाचक किरीट भाई खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे.
कथावाचन के दौरान टिप्पणी से विवाद
गौरतलब है कि किरीट भैया ने अजमेर में अपनी कथा के दौरान कहा था कि बाबा श्याम का भगवान कृष्ण से कोई वास्ता नहीं है, वह राक्षस कूल से हैं और वेदों में भी इनका कोई जगह नहीं दी गई है, उनकी पूजा करना गलत है. इस टिप्पणी के बाद से ही भक्तों में भारी आक्रोश था और लगातार ट्रोल किया जा रहा था.
यह भी पढ़ेंः सांवलिया सेठ का भक्त चढ़ा गया 11 किलो की चांदी की 19 सिल्लियां, टूट चुका है चढ़ावे का रिकॉर्ड