विज्ञापन

ACB Action: रेवेन्यू इंस्पेक्टर पर कसा शिकंजा, 20500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार अणखिया के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए.

ACB Action: रेवेन्यू इंस्पेक्टर पर कसा शिकंजा, 20500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रेवेन्यू इंस्पेक्टर गिरफ्तार (NDTV)

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम (ACB) ने राजस्व विभाग के इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह घटना बालोतरा की है, जहां बाड़मेर एसीबी की टीम ने जिले के गुड़ामालानी उपखंड के नया नगर रेवेन्यू इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी टीम ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर नारायण राम को 20 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है. 

एसीबी ने बनाई थी ट्रैप की योजना

एसीबी के मुताबिक आरोपी राजस्व निरीक्षक द्वारा नेखमबन्दी (सीमांकन संबंधी कार्य) की एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए खडाली गांव में ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया है. एसीबी की टीम ने मौके पर ही आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए पकड़ लिया. कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है.

एसीबी बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार अणखिया के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए.

सत्यापन के दौरान भी लिये थे 4000 रुपये

एसीबी एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी ने सूचना दी थी जिसके आधार पर सत्यापन किया गया और सत्यापन के दौरान 4000 रुपए लिए थे उसके बाद आज लेखमबंदी करने के दौरान 20,500 रुपए लेते नारायण राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है तथा रिश्वतखोरी करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. 

फिलहाल आरोपी को लेकर एसीबी टीम गुड़ामालानी पुलिस थाना पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है वहीं उसके ठिकानों पर भी सर्च चलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ेंः नगर परिषद आयुक्त ठेकेदार से रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरल होते ही प्रशासन मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close