ACB Action: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार (17 फरवरी) को जल जीवन मिशन मामले में 900 करोड़ के घोटाले को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की. एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवार सहित 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर कार्रवाई कर 9 लोगों को हिरासत में लिया. एसीबी की इस कार्रवाई से राजस्थान में हड़कंप मच गया है. वहीं ACB की टीम ने सिरोही में भी एक छापेमारी की है. जिसमें पंचायत समिति में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर की विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार वैष्णव कनिष्ठ तकनीकी सहायक (संविदाकर्मी ), पंचायत समिति रेवदर, जिला सिरोही को परिवादी से 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

आरोपी जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट
प्रति कैटल शेड के लिए 80000 रुपये की रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, एसीबी गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी ग्राम पंचायत में 10 कैटल शेड निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करने की एवज में आरोपी दिनेश कुमार वैष्णव द्वारा प्रति कैटल शेड 10,000 रुपये की दर से कुल 1,00,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन 11 फरवरी को किया गया था, जिसमें आरोपी द्वारा तकनीकी स्वीकृति जारी करने की एवज में प्रति कैटल शेड 8,000 रुपये की दर से कुल 80,000 रुपये रिश्वत राशि मांगना पाया गया.
सत्यापन के बाद एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर आरोपी दिनेश कुमार वैष्णव को परिवादी से 80,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं अब मामले में कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच में भी एसीबी जुट गई है.
यह भी पढ़ेंः Rajasthan: जल जीवन मिशन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 ठिकानों पर रेड, 9 हिरासत में