विज्ञापन

जयपुर-भरतपुर-अजमेर-उदयपुर-दौसा समेत एक दर्जन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जयपुर-भरतपुर-अजमेर-उदयपुर-दौसा समेत एक दर्जन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी (IANS)

Rajasthan Rain Update: राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का दौर शुरू होने वाला है. राज्य में बारिश को देखते ही सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया जा रहा है. खासकर यातायात को अलर्ट किया जा रहा है. क्योंकि आंधी और बारिश से सबसे ज्यादा ट्रैफिक प्रभावित होती है और जन-जीवन ठप पड़ जाता है. जयपुर मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है. कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कहां-कहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, सिरोही तथा झालावाड़ जिले के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अलवर, भरतपुर, नागौर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, सीकर, डीग और करौली जिलों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जयपुर में 32.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.2 और 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

24 घंटे का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के लिए जयपुर का स्थानीय पूर्वानुमान बताता है कि सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे. मेघगर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक वर्षा अजमेर में 45.6 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा भीलवाड़ा में 35.0 मिलीमीटर, जयपुर में 32.5 मिलीमीटर, देवगढ़ में 26.5 मिलीमीटर, बांसवाड़ा में 15.6 मिलीमीटर और चित्तौड़गढ़ में 15.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश दर्ज हुई.

यह भी पढ़ेंः NSUI नेता की बढ़ीं मुश्किलें , PM मोदी के फेक AI वीडियो मामले में FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close