विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2025

अलवर: मां ने की अपनी दूधमुंही बच्ची की हत्या, 2 दिन पहले भैंसों के चारे में मिलाया था जहर

बच्ची के दादा ने रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्र बधू ने कल रात साढ़े 9 बजे गला घोंटकर बच्ची का मुंह बंदकर हत्या कर दी. दो दिन पहले भी महिला ने घर की भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था, जिससे पशुओं की मौत हो गई.

अलवर: मां ने की अपनी दूधमुंही बच्ची की हत्या, 2 दिन पहले भैंसों के चारे में मिलाया था जहर
मां ने की अपनी दूधमुंही बच्ची की हत्या

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले से मां का एक अमानवीय चेहरा उजागर हुआ. बीती रात मां ने अपनी 9 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, मां ने बच्ची का गला और मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत बच्ची की मां पर आरोप है कि उसने 2 दिन पहले घर की भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

दादा बोले- मेरी पुत्र बधू ने मार डाला

पुलिस के मुताबिक, साढ़े 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि किशनगढ़बास थाना क्षेत्र मूसाखेड़ा गांव में 9 महीने की बच्ची की संदिग्ध हाल में मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची वहां पर मृत अवस्था में मिली. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और फिर बच्ची के दादा को डेड बॉडी सौंप दिया.

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बच्ची के दादा आजाद खान ने रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्र बधू ने कल रात साढ़े 9 बजे गला घोंटकर बच्ची का मुंह बंदकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे आजाद खान ने कमरे से आती संदिग्ध आवाजें सुनकर दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि उनकी पुत्रवधू रूनीजा अपनी दूधमुंही बच्ची अक्सा (उम्र 9 माह) का गला दबा रही थी.

बच्ची अक्सा (फाइल फोटो)

बच्ची अक्सा (फाइल फोटो)
Photo Credit: NDTV

भैंसों के चारे में मिलाया जहर

आजाद खान के अनुसार, जब तक वे कमरे के अंदर पहुंचे, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था. उन्होंने बच्ची को उठाकर उसे सांस देने और सीने पर दबाव डालने की कोशिश की, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए. ग्रामीणों की सलाह पर पीहर पक्ष को सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि वे सुबह गांव आने के बजाय रास्ते से ही वापस लौट गए.

आजाद खान ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले 13 नवंबर को भी रूनीजा ने घर की भैंसों के चारे में जहर मिला दिया था, जिससे पशुओं की मौत हो गई. परिवार ने उस समय भी उसे समझाया था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया. घटना की सूचना पर आजाद खान का पुत्र कैफ मोहम्मद भी रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा, जिसे परिजनों ने पूरी घटना बताई. पीड़ित दादा आजाद खान ने आरोपित रूनीजा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें- 

रामदेवरा  बाबा के दर्शन के ल‍िए जा रहे श्रद्धालुओं की टेंपो का हादसा, 6 लोगों की मौत 

Sirohi: UPSC फेल कैंडिडेट निकला ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड, सिरोही में 100 करोड़ के ड्रग कारोबार का भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com