बांसवाड़ा में फाइनेंस काम को लेकर खूनी झड़प, तलवार के हमले में दो युवक घायल

राजस्थान में बांसवाड़ा के मोहन कॉलोनी में बैंकिंग कार्य को लेकर विवाद हिंसक हो गया. फाइनेंस कर्मियों पर तलवार से हमला किया गया जिसमें दो युवक घायल हो गए. एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बांसवाड़ा के मोहन कॉलोनी में बैंकिंग कार्य को लेकर विवाद हिंसक हो गया

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा शहर की मोहन कॉलोनी में गुरुवार शाम एक विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया. फाइनेंस से जुड़े काम को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

ऑफिस के बाहर हुआ हमला

जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र मनोज कुमार राठौर निवासी निचला भोईवाड़ा और मेहुल पुत्र रामचंद्र निवासी पृथ्वीगंज तेलीवाड़ा बैंकिंग कार्य के सिलसिले में मोहन कॉलोनी चौराहे के पास एक गली में स्थित कार्यालय पहुंचे थे. आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक तलवार से हमला कर दिया.

दो युवक घायल, एक भर्ती

हमले में मेहुल के हाथ पर तलवार से गंभीर चोट लगी जबकि हिमांशु को भी चोटें आईं. घटना के बाद दोनों युवक सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. इसके बाद उन्हें शाम को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया. अस्पताल में हिमांशु का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई जबकि मेहुल की हालत को देखते हुए उसे वार्ड में भर्ती किया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

Bharat Bandh LIVE Updates: राजस्थान में सीकर और झुंझुनूं में यूनियन और श्रमिकों का प्रदर्शन.. दिखा भारत बंद का असर, जानें आपके शहर का हाल

राजस्थान के बजट में कामकाजी महिलाओं को बड़ी सौगात, दफ्तरों में बच्चों की देखभाल के लिए खुलेंगे 'मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन'

Rajasthan: बारां वालों का विदेश जाने का रास्ता हुआ आसान, पासपोर्ट बनवाने का मिला सुनहरा अवसर, बस 13 तक है मौका

Advertisement