विज्ञापन

10वीं बोर्ड की छात्रा ने पहले पेपर देने के बाद किया सुसाइड, पिछले साल फेल होने पर वापस की थी पढ़ाई

राजस्थान के बारां जिले में बोर्ड परीक्षा के बीच दर्दनाक घटना सामने आई है. 10वीं की परीक्षा दे रही 16 वर्षीय छात्रा ने अंग्रेजी का पहला पेपर देने के बाद आत्महत्या कर ली. घटना से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. रिपोर्ट- अर्जुन अरविन्द

10वीं बोर्ड की छात्रा ने पहले पेपर देने के बाद किया सुसाइड, पिछले साल फेल होने पर वापस की थी पढ़ाई
बारां जिले में 10 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया.

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है. 16 वर्षीय छात्रा ने 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पहला पेपर देने के बाद अपने घर में आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बन गया है.

एनटीपीसी टाउनशिप में रहता है परिवार

छात्रा का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके पिता NTPC के Anta स्थित प्लांट में तैनात हैं और CISF में जवान के पद पर कार्यरत हैं. परिवार एनटीपीसी टाउनशिप में निवास करता है. परिवार के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे छात्रा अंग्रेजी का पेपर देकर घर लौटी. उसने सामान्य रूप से खाना खाया और अपने कमरे में चली गई.

कमरे में मिला छात्रा का शव

शाम करीब चार बजे जब मां और छोटी बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिवार घबरा गया. बाद में दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली. घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पहले भी परीक्षा में नहीं हो पाई थी सफल

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा पिछले वर्ष भी 10वीं कक्षा की परीक्षा में असफल रही थी. इस वर्ष वह दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पहले दिन अंग्रेजी का पेपर देने के बाद यह कदम उठा लिया. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें-

जानिए कौन है डोटासरा के हमशक्ल? शादी समारोह में आए नजर... करते हैं यह काम

SBI ब्रांच में जांच के लिए अचानक पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, 9 करोड़ के फसल बीमा क्लेम पर की कार्रवाई

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close