विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

Rajasthan: 'लड़का होता तो थप्पड़ मारता...', बाड़मेर के सरकारी स्कूल में भिड़े प्रिंसिपल-टीचर, वायरल ऑडियो सुन दंग रह जाएंगे आप

बाड़मेर के एक सरकारी स्कूल में गुरुजी अपनी मर्यादा भूल गए. जॉइनिंग को लेकर शुरू हुई बात इतनी बिगड़ी कि प्रिंसिपल ने महिला शिक्षिका को ऐसी-ऐसी धमकियां दीं जिन्हें सुनकर गांव वाले भी दंग हैं. पुलिस पहुंची, ऑडियो वायरल हुआ और अब विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया. आखिर क्या है इस 4 मिनट के ऑडियो में? पढ़ें पूरी कहानी.

Rajasthan: 'लड़का होता तो थप्पड़ मारता...', बाड़मेर के सरकारी स्कूल में भिड़े प्रिंसिपल-टीचर, वायरल ऑडियो सुन दंग रह जाएंगे आप
बाड़मेर: 'तू फफूंद है... कुत्ते की मौत मरेगी', स्कूल में भिड़े प्रिंसिपल-टीचर; वायरल ऑडियो सुन दंग रह जाएंगे आप
NDTV Reporter

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शिक्षा के मंदिर को 'रणभूमि' में तब्दील कर दिया है. यहां बच्चों को संस्कार सिखाने वाले प्रिंसिपल साहब अपनी मर्यादा ही भूल गए. मामला बांदरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है, जहां एक महिला शिक्षिका की जॉइनिंग को लेकर ऐसा घमासान मचा कि गाली-गलौज और धमकियों तक बात पहुंच गई. अब इस पूरी घटना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

'लड़का होता तो थप्पड़ मारता...'

वायरल ऑडियो करीब 4 मिनट 15 सेकंड का है. आरोप है कि जब महिला टीचर जॉइनिंग की बात करने पहुंची, तो प्रिंसिपल साहब का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. ऑडियो में प्रिंसिपल कथित तौर पर टीचर को 'फफूंद' कहते और 'कुत्ते की मौत मरेगी' जैसी बददुआएं देते सुनाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, प्रिंसिपल ने यहां तक कह दिया- 'अगर लड़का होता तो थप्पड़ मारता, सात गट्टे खाता.'

सहमी शिक्षिका, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शिक्षिका ने बताया कि प्रिंसिपल की बदतमीजी इतनी बढ़ गई कि उन्हें वॉट्सऐप के जरिए पुलिस को गुहार लगानी पड़ी. सूचना मिलते ही नागाणा थाना पुलिस स्कूल पहुंची और बीच-बचाव किया. हैरानी की बात यह है कि एक तरफ बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं और दूसरी तरफ स्कूल के ही दो बड़े जिम्मेदार आपस में 'तू-तू मैं-मैं' कर रहे हैं. ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर है कि उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच

मामला हाई-प्रोफाइल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) देवाराम चौधरी ने मोर्चा संभाल लिया है. NDTV राजस्थान से बातचीत में DEO ने बताया, 'ऑडियो हमारे संज्ञान में आया है. यह बेहद गंभीर मामला है. एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है जो तथ्यों की पड़ताल कर रही है. अभी तक लिखित में हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.'

ये भी पढ़ें:- आज ओला-उबर का चक्का जाम, एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवायजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ें यह खबर

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com